मई 12, 2024 8:48 अपराह्न

printer

कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम उत्तरप्रदेश से दक्षिणी असम तक एक द्रोणिका बनी हुई है। वहीं, पूर्वी झारखंड में ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा स्थित है। इसके असर से प्रदेश में बदली-बारिश की स्थिति बन रही है। कल कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट होने के आसार है।