किसान कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ हमीरपुर में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू से भेंट की तथा नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राजेश ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों-बागवानों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों तथा कृषि से संबंधित अन्य सभी क्षेत्रों के साथ-साथ समाज के हर वर्ग और प्रदेश के हर क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं। इन योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
इस मौके पर राजेश ठाकुर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उनके राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू तथा कांग्रेस पार्टी की अपेक्षाओं एवं उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। राजेश ठाकुर ने कहा कि वह सबको साथ लेकर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे तथा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरे समर्पण भाव से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के प्रवक्ता नरेश ठाकुर, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष मदन लाल कौंडल, नगर परिषद हमीरपुर के मनोनीत पार्षद निशांत शर्मा, सुनील ठाकुर और राकेश वर्मा, कांग्रेस पदाधिकारी राजेश आनंद, मनोज शर्मा, होशियार सिंह, रजनीश गांधी, अनिल श्याम, विनय शर्मा, सुषमा शर्मा, राजू शर्मा, सुनील कुमार, संजीव राणा, रेखा राणा, संतोष कुमारी, मदूनाग, अश्वनी लंबरदार, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अभिरक्षित शर्मा और पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।