मार्च 1, 2026 7:06 अपराह्न

printer

किसानों के हित में दो बड़े सुधार लागू करने जा रही है केंद्र सरकार: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों के हित में दो बड़े सुधार लागू करने जा रही है। इनमें नया बीज अधिनियम और संशोधित कीटनाशक अधिनियम शामिल हैं। कृषि मंत्री ने उत्तराखंड के मसूरी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार एक प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपडेट कर रही है। एक भारत पहल के अंतर्गत किसानों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए एक एआई-आधारित प्रणाली विकसित की गई है।

श्री चौहान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रौद्योगिकी और मजबूत कानून के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाना है ताकि कृषि उत्पादन बढ़े और किसानों की आय में सुधार हो।