मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 14, 2024 9:53 पूर्वाह्न

printer

किशोर कुमार की 37वीं पुण्य तिथि पर राजकुमार हिरानी को खंडवा में राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार से सम्मानित किया गया

प्रसिद्ध गायक और अभिनेता किशोर कुमार की 37वीं पुण्य तिथि के अवसर पर कल मध्य प्रदेश के खंडवा में लोकप्रिय फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक राजकुमार हिरानी को राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार प्रदान किया गया।

     

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुँवर विजय शाह ने यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार समारोह से पहले राजकुमार हिरानी किशोर कुमार की समाधि पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मध्य प्रदेश का खंडवा जिला किशोर कुमार का जन्मस्थान है। यह पुरस्कार 1997 से प्रतिवर्ष मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा प्रख्यात कलाकारों को दिया जाता है।