जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर में बीती रात से फिर से बारिश का क्रम जारी है। जिले के पहाड़ों की चोटी पर बर्फ पड़ी है जिससे तापमान में गिरावट आई है। ऐसे में जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब के बागीचो में फ्लोरिंग हो रही है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज होने से फ्लोरिंग में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिससे बागवानों की चिन्ताए भी बढ़ रही हैं। ऐसे में बारिश का सिलसिला जारी रहने व तापमान में गिरावट जारी रहने से सेब के परागण प्रक्रिया में समस्या आ रही है।
Site Admin | अप्रैल 27, 2024 2:58 अपराह्न
किन्नौर में बीती रात से बारिश का दौर जारी, सेब की खेती में पड़ रहा प्रभाव
