जनजातीय जिला किन्नौर के मध्यम व निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद जिला के ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात हुआ हैं। जिससे तापमान में भारी गिरावट के साथ ठंड बढ़ गई हैं । बारिश व ठंड के चलते जिले के बागवानों को सेब तुड़ान को लेकर काफी दिक्कतें आ रही हैं।
उधर पर्यटन स्थल छितकुल , सांगला , कल्पा, रोपा, नाको आदि क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित अधिकांश क्षेत्रों में बीते दिनों से रुक रुक कर बारिश का क्रम जारी है । वही आज दिन की शुरुआत आसमान में घने बादलों के साथ हुई।
बारिश के चलते निगुलसरी अवरुद्ध पॉइंट पर पत्थर गिरने व सड़क में दरार आने से मार्ग अवरुद्ध है लेकिन सूत्रों की माने मार्ग जल्द ही बहाल किया जाएगा । हालांकि नाथपा अवरुद्ध मार्ग को सभी प्रकार की वाहानों के लिए बहाल कर दिया गया है ।