जुलाई 5, 2025 12:26 अपराह्न

printer

किदांबी श्रीकांत कनाडा ओपन सुपर 300 के सेमीफाइनल में पहुंचे

भारत के किदांबी श्रीकांत ने कनाडा ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्‍होंने विश्‍व के छठे नंबर के खिलाड़र चीनी ताइपे के चाउ तियेन चेन को सीधे 21-18, 21-9 से हराया।

 

इससे पहले श्रीकांत ने क्‍वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के वांग पो वेई को 21-19, 21-14 से पराजित किया। 49वीं रैंक के श्रीकांत का मुकाबला आज रात तीसरी वरीयता प्राप्‍त जापान के केंटा निशिमोटो से  होगा।

 

निशिमोटो भारत के शंकर मुत्‍थुसामी को 21-15, 5-21, 21-17 के कड़े मुकाबले में हराकर सेमी फाइनल में पहुंचे हैं।

 

महिला सिंगल्‍स में भारत की श्रीयांशी वालिशेट्टी डेनमार्क की अमाले शुल्‍ज से मुकाबला हार गई।