जुलाई 13, 2024 8:02 अपराह्न

printer

कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आज सहारनपुर के सरसावा एयरफोर्स स्टेशन में पहली बार एयर-शो हुआ

कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आज सहारनपुर के सरसावा एयरफोर्स स्टेशन में पहली बार एयर-शो हुआ। सैनिकों ने 10 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा बनाया और इंडियन एयरफोर्स का झंडा लहराया। 
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने सहारनपुर में सरसावा वायुसेना स्टेशन पर कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहीदों के परिवार वालों को सम्मानित भी किया गया। सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित एयर शो में मारक क्षमता वाले जेट विमानों ने अपने करतब दिखाए। एयर शो के दौरान आकाशगंगा टीम के कमांडो 10 हजार फीट की ऊंचाई से उतरे। एयर शो में जगुआर और सुखोई जैसे लड़ाकू विमानों समेत एमआई 17 हेलीकॉप्टर्स ने अपने हैरतअंगेज स्टंट दिखाए। एयर शो में वायु सेना के र्शाय और शक्ति का प्रदर्शन देखकर हजारों की संख्या में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स, स्कूली बच्चों और नागरिकों ने रोमांचित महसूस किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला