जनवरी 17, 2026 11:12 पूर्वाह्न

printer

कारगिल में बर्फबारी से ज़ोजिला में यातायात प्रभावित, दृश्यता घटी

लद्दाख के कारगिल जिले में कल हुई बर्फबारी से ज़ोजिला इलाके में गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई हैं। सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं और दृश्यता में कमी आई है।

मौसम विभाग के अनुसार ज़ोजिला में बर्फबारी जारी है, जबकि लद्दाख में दूसरी जगहों पर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अनुमान है कि आने वाले दिनों में कुछ चोटियों और दर्रों पर हल्की बर्फबारी होगी। जबकि इस महीने के आखिर में कारगिल और ज़ांस्कर में कई जगहों पर हल्की से भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि ज़ोजिला दर्रे के कुछ समय के लिए बंद होने का खतरा बना हुआ है।

लद्दाख पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे सरकारी सलाह का सख्ती से पालन करें, एंटी-स्किड चेन का इस्तेमाल करें और बर्फबारी के दौरान गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें। प्रशासन, मौसम विभाग और पुलिस, हालात पर बारीकी से नज़र रखे हुए हैं।