टिहरी जिले में चंबा विकासखंड के बसंत विहार स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में क्रेच सेंटर यानी पालना केंद्र शुरू किया गया है। यह जिले का पहला पालना केंद्र है। पालना केंद्र से कामकाजी महिलाओं को बहुत लाभ होगा। इसका शुभारंभ टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय और भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने किया। इस दौरान उन्होंने 10 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट भी वितरित की। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव ने बताया कि यह योजना कामकाजी सहित रोजगारपरक महिलाओं के 6 माह से 6 साल तक के बच्चों के लिए शुरू की गई है। वे अपने बच्चों को इस केंद्र में पंजीकृत कर स्वयं अपना रोजगार बिना संकोच कर सकते हैं। उनके बच्चे की देखभाल इस केंद्र में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग करेगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने तीन और केंद्र बनाने के लिए अनुमति दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि टिहरी शहर में पुनर्वास विभाग ने पालना केंद्र के लिए भवन बनाने की जगह का आवंटन किया है। परियोजना प्रबंधक चंबा ममता लेखक ने बताया कि कामकाजी महिलाएं, चाहे वे मजदूर हों या सरकारी नौकरी में हों, या अपना निजी व्यवसाय करती हों, उनके बच्चों को इस केंद्र का लाभ मिलेगा।
Site Admin | अक्टूबर 8, 2024 5:51 अपराह्न
कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए टिहरी में पालना केंद्र शुरू