मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 24, 2024 2:06 अपराह्न

printer

कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- केंद्रीय बजट 2024-25 समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाकर विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा

 

कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि प्रस्तावित केंद्रीय बजट 2024-25 समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाकर विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा। आज नई दिल्ली में एक वेबिनार को संबोधित करते हुए श्री मेघवाल ने इस बात पर जोर दिया कि इस बजट को विकसित भारत 2047 के नजरिए से देखा जाना चाहिए, जिसका लक्ष्य सभी को आसानी से और समय पर न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि वेबिनार में न्यायिक बुनियादी ढांचे और बजटीय परिव्यय जैसे महत्‍वपूर्ण पहलुओं को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट सर्वसमावेशी विकास सुनिश्चित करता है।