आज काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक राजदूत डॉ. राकेश पांडे द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिए गए भाषण का वीडियो दिखाया गया।
डॉ. पांडे ने भारतीय सशस्त्र बलों के दिवंगत कर्मियों की विधवाओं और परिजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सेना समूह बीमा कोष (एजीआईएफ) के अंतर्गत कुल सात करोड़ बीस लाख नेपाली रुपये के चेक सौंपे।
नेपाल के उपराष्ट्रपति राम सहाय यादव दोपहर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह के दौरान मंत्री ओम प्रकाश आर्यल, श्रद्धा श्रेष्ठ, अनिल सिन्हा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान पिछले एक वर्ष में भारत-नेपाल संबंधों में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाने वाला एक वीडियो भी दिखाया गया।