दिसम्बर 29, 2025 5:16 अपराह्न

printer

काठमांडू के महापौर बलेंद्र शाह रबी लामिछाने की आरएसपी में शामिल

काठमांडू के महापौर बलेंद्र शाह रविवार को रबी लामिछाने के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी -आरएसपी में शामिल हो गए। श्री बलेंद्र शाह का आरएसपी में शामिल होने से नेपाल के युवाओं को एकजुट होने की उम्मीद है। वे सात सूत्रीय समझौते के तहत पार्टी में शामिल हुए हैं। समझौते में भ्रष्टाचार विरोधी मांगों, जेन-जी की आकांक्षाओं और शासन सुधारों पर जोर दिया गया है।

आरएसपी के संस्थापक रबी लामिछाने हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं। उन पर नेपाल के सहकारी क्षेत्र में कथित तौर पर धन के दुरुपयोग से संबंधित धोखाधड़ी और संगठित अपराध के आरोप थे। उन्होंने चितवन से संसदीय सीट जीती और पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बने।