फ़रवरी 19, 2026 7:50 अपराह्न

printer

काजू उद्योग ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते का स्वागत किया

काजू उद्योग ने भारत और संयुक्त राज्य अमरीका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते का स्वागत किया है। आकाशवाणी न्यूज़ से बात करते हुए, अखिल भारतीय काजू संघ के सचिव रामकृष्णन ने कहा कि इस समझौते से काजू उद्योग से जुड़े 10 लाख लोगों को लाभ होगा। उन्होंने आगे कहा कि शुल्क में कमी से अमरीका को काजू निर्यात बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा।