जुलाई 19, 2025 9:38 अपराह्न

printer

काजीपेट में रेल निर्माण इकाई अगले साल तक चालू हो जाएगी: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज कहा कि काजीपेट की रेल विनिर्माण इकाई अगले वर्ष से काम  शुरू करेगी। कोयला और खान मंत्री, जी. किशन रेड्डी के साथ कोयला इकाई की प्रगति की समीक्षा करने के बाद श्री वैष्‍णव ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक सिविल कार्य पूरे कर लिये जाएंगे। रेल इंजन, डिब्‍बों, वैगन और मेट्रो रेल के डिब्‍बों का विनिर्माण इस इकाई में चरणबद्ध तरीके से किया जा सकता है। यह देश की सबसे बडी रेल विनिर्माण इकाईयों में से एक होगी।

 

 

श्री वैष्‍णव ने कहा कि काजीपेट इकाई भारत के रेलवे के बुनियादी ढांचे  को सशक्‍त बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी और देश की आर्थिक प्रगति को गति देगी। उन्‍होंने कहा कि तेलंगाना की सभी रेल परियोजनाएं अच्‍छी गति से आगे बढ रही हैं। श्री वैष्‍णव ने काजीपेट में कोच फैक्‍ट्री स्‍थापित करने के सपने को साकार करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को दिया।