कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। कांवडियों की बडी संख्या भगवान शिव को अर्पित करने के लिए गंगाजल लेने हरिद्वार में एकत्र है। डाक कांवडि़यों की संख्या भी लगातार बढ रही है। पुलिस ने भीड को नियंत्रित करने के लिए व्यापक प्रबंध किये हैं। हरिद्वार की सडकों से लेकर हर की पैड़ी तक का पूरा इलाका श्रद्धालुओं और वाहनों से खचा-खच भरा है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से लगातार श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं। अब तक ढाई करोड से भी अधिक कांवडि़ए पावन गंगाजल लेने के बाद अपने गंतव्य के लिये रवाना हो चुके हैं।
Site Admin | जुलाई 21, 2025 8:51 पूर्वाह्न
कांवड़ यात्रा अंतिम चरण में, हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब