मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 26, 2024 7:57 अपराह्न

printer

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अस्‍थायी अध्‍यक्ष भर्तृहरि मेहताब को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर कल इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की बैठक भी हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल दोनों सदन की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।

 

उधर, सुलतानपुर कोर्ट ने मानहानि के एक मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को दो जुलाई को तलब किया है। श्री गांधी पर पांच वर्श पूर्व कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में केस चल रहा है। इस मामले में श्री गांधी बीते 20 फरवरी से जमानत पर हैं।