मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 9, 2024 2:01 अपराह्न

printer

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की पहल ऐतिहासिक थी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि संसद में उनके दल की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आज नई दिल्‍ली में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में उन्होंने कहा कि लोकसभा में तो कांग्रेस एक बड़ी पार्टी होगी ही, इंडिया गठबंधन के घटक दलों से इसे और अधिक मजबूती भी मिलेगी। श्रीमती गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की पहल ऐतिहासिक थी जिनसे पार्टी हर स्‍तर पर मजबूत हुई।