अगस्त 18, 2024 7:36 अपराह्न

printer

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस 21 अगस्त को छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस 21 अगस्त को छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में आज रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में एक पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। पत्रकारवार्ता को नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी संबोधित किया।  

दूसरी ओर, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के आरोप पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि पुलिस, साक्ष्य के आधार पर बलौदाबाजार आगजनी घटना पर कार्रवाई कर रही है। देवेंद्र यादव को दो बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन उन्होंने एक भी नोटिस का जवाब नहीं दिया और ना ही बयान दर्ज कराया। श्री साव ने कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया।