मई 4, 2024 8:20 अपराह्न

printer

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज कर्नाटक के दावणगेरे में एक जनसभा को संबोधित किया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज कर्नाटक के दावणगेरे में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार ने केवल अरबपतियों के लाभ के लिए काम किया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर अमीर कारोबारियों के 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि केंद्र ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और वस्‍तु और सेवा कर से छोटे उद्योगों और व्यापारियों को बहुत परेशानी हुई है। श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई ने गरीबों को परेशान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज सबसे अमीर पार्टी है और चुनावी बॉन्ड के जरिए धोखाधड़ी की है। श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की पांच गारंटी से गरीबों को काफी लाभ हुआ है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला