मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 21, 2024 8:20 अपराह्न

printer

कांग्रेस पार्टी संविधान को बदलने के मुद्दे पर भ्रम फैला रही है- अनुराग सिंह ठाकुर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर संविधान को बदलने के मुद्दे पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। जालंधर में संवाददाता सम्‍मेलन में उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्‍ता में थी तब उसने 62 बार संविधान में संशोधन किया था।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के कल्‍याण के लिए कई कदम उठाए हैं और किसानों को इस पर विचार करना चाहिए।