कांग्रेस पार्टी ने झारखंड की दो लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। रांची से पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की पुत्री यशस्विनी सहाय को टिकट दिया गया है। जबकि गोड्डा लोकसभा सीट से दीपिका पांडेय सिंह को बदलकर प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।
इस संबंध में कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने अधिसूचना जारी की है। झारखंड में कांग्रेस ने सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।