अप्रैल 2, 2024 6:36 अपराह्न

printer

कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में भ्रामक और विभाजनकारी विज्ञापनों पर रोक लगाने की मांग की

 

कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में भ्रामक और विभाजनकारी विज्ञापनों पर रोक लगाने की मांग के साथ आज नई दिल्‍ली में निर्वाचन आयोग से मुलाकात की। बैठक के बाद वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बताया कि उनकी पार्टी ने आन्‍ध्र प्रदेश में सरकारी योजनाओं के विज्ञापनों से मुख्‍यमंत्री की तस्‍वीर हटाने का मुद्दा उठाया। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि वह फर्जी और भ्रामक खबरों से निपटने के लिए तकनीक का उपयोग करे।