मई 22, 2024 7:56 अपराह्न

printer

कांग्रेस पार्टी की प्रमुख प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने झारखंड के गोड्डा में न्‍याय संकल्‍प रैली को संबोधित किया

 

कांग्रेस पार्टी की प्रमुख प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने झारखंड के गोड्डा में न्‍याय संकल्‍प रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ऐसे मुद्दे हैं जिनका जनता सामना कर रही हैं।

भाजपा शासित केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठे मुकदमे में जेल में डाला गया। उन्‍होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए थे ताकि वे चुनाव न लड सके।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई पर वे कुछ नहीं बोलते हैं।

इस बीच, भाजपा नेता और असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍व सरमा ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्‍याशी धुलू महतो के पक्ष में प्रचार किया और जनता से उन्‍हें जिताने की अपील की।