मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 30, 2024 8:13 अपराह्न

printer

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत सहित अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

वहीं, कांग्रेस ने बस्तर लोकसभा चुनाव के संचालन के लिए लोकसभा स्तरीय संचालन समिति बनाई है। इसके संयोजक पूर्व विधायक लखेश्वर बघेल होंगे। वहीं, इस समिति में पच्चीस अन्य सदस्य भी शामिल हैं।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव के लिए समन्वयक और सह-समन्वयकों की नियुक्ति की है। सांसद सुनील सोनी को रायपुर लोकसभा का समन्वयक बनाया गया है। वहीं, पुन्नीलाल मोहले को बिलासपुर, अशोक शर्मा को राजनांदगांव, रमशीला साहू को दुर्ग, चंद्रशेखर साहू और चुन्नीलाल साहू को महासमुंद, दिनेश कश्यप को बस्तर, रेणुका सिंह और ननकीराम कंवर को कोरबा, गुहाराज अजगले को जांजगीर-चांपा और राजा रणविजय सिंह को रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र का समन्वयक बनाया गया है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला