कांग्रेस ने नीट परीक्षा के मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में नीट परीक्षा में धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए और छात्रों को उनका वर्ष बचाने के लिए क्षतिपूर्ति की जानी चाहिए।
श्री खरगे ने कहा कि सरकार के कार्य से नीट परीक्षा में शामिल हुए 24 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपना उत्तरदायित्व राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी पर डाल कर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।