मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 25, 2024 2:46 अपराह्न

printer

कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सात और सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए

कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सात और सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने हजारीबाग जिले की बरही सीट से मौजूदा विधायक उमाशंकर अकेला का टिकट काटकर उनकी जगह अरुण साहू को उम्मीदवार बनाया है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जगह उनकी पत्नी निशत आलम को पाकुड़ से उम्मीदवार बनाया गया है।

 

रांची जिले की कांके सुरक्षित सीट पर सुरेश कुमार बैठा को टिकट दी गयी है। पलामू जिले की पांकी सीट से लाल सूरज और डाल्टनगंज से कांग्रेस ने के. एन. त्रिपाठी और छतरपुर सुरक्षित सीट से राधाकृष्ण किशोर को उम्मीदवार बनाया है। राधाकृष्ण किशोर दो दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। हालांकि वह इसी पार्टी से पहले विधायक रह चुके हैं।

 

    इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की है। खूंटी से प्रत्याशी बदला गया है। स्नेहलता कंडुलना की जगह अब रामसूर्या मुंडा को टिकट दी गयी है। सरायकेला सीट से गणेश महली को उम्मीदवार बनाया गया है। गणेश महली ने पहले चम्पाई सोरेन के खिलाफ बीजेपी से चुनाव लड़ा था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला