मार्च 27, 2024 8:22 अपराह्न

printer

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की बाकी बची 4 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की बाकी बची 4 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इनमें बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से देवेंद्र सिंह यादव, सरगुजा से शशि सिंह, रायगढ़ से मेनका देवी सिंह और कांकेर लोकसभा क्षेत्र से बीरेश ठाकुर शामिल हैं। कांग्रेस पहले ही सात लोकसभा क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर चुकी है।