मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 30, 2024 9:09 अपराह्न | कांग्रेस सूची

printer

कांग्रेस ने चार उम्मीदवारों की नई सूची जारी की, राज बब्बर को गुड़गांव से उतारा

 

    कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए आज चार उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। पार्टी ने अभिनेता से नेता बने राज बब्बर को हरियाणा की गुड़गांव सीट से और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट से मैदान में उतारा है। सतपाल रायजादा को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। भूषण पाटिल महाराष्ट्र के मुंबई उत्तर से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने आज इन नामों को अंतिम रूप दिया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला