कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनावों के लिए सात उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। पार्टी ने जलुकबारी से बिदिशा नियोग, बिश्वनाथ से जयंता बोरा और हैलाकांडी विधानसभा क्षेत्र से राउल रॉय को उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी ने राज्य में अपने सहयोगी रायजोर दल के लिए 11 सीट छोडी हैं। 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 4 मई को होगी।