मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 1, 2025 7:45 अपराह्न

printer

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा का अंतिम चरण पटना में आयोजित

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा का अंतिम चरण आज पटना में आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत आज पटना में एक विशाल रोड शो हुआ। यह मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के विरुद्ध अभियान का समापन था। यह यात्रा रोहतास जिले के सासाराम से 17 अगस्‍त को शुरू हुई थी। इसमें इंडी गठबंधन के कई नेताओं ने भाग लिया।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राष्‍ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और इंडी गठबंधन के कई अन्य नेता रोड शो में शामिल हुए।

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस यात्रा को वोटों की रक्षा के नाम पर दिखावा बताया है।