अक्टूबर 5, 2024 7:11 अपराह्न | rahul

printer

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाने और देश में जाति आधारित सर्वेक्षण कराने का वादा किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाने और देश में जाति आधारित सर्वेक्षण कराने का वादा किया। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री गांधी ने भारतीय संविधान की सुरक्षा के लिए इन दो कदमों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करना और भारत में प्रमुख संस्थानों में विभिन्न समुदायों की भागीदारी का आकलन करना भी आवश्यक है।