मार्च 13, 2024 8:37 अपराह्न

printer

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज महाराष्ट्र के धुले जिले में एक महिला रैली में कई महिला न्याय गारंटी का वादा किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज महाराष्ट्र के धुले जिले में एक महिला रैली में कई महिला न्याय गारंटी का वादा किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अन्‍तर्गत रैली में उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो गरीब महिलाओं के बैंक खातों में सालाना एक लाख रुपये सीधे जमा करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की गारंटी मोदी सरकार की पूरा न होने वाली गारंटी की तरह नहीं है। उन्होंने कहा कि बिना किसी सर्वेक्षण के गरीब महिलाओं के बैंक खातों में सालाना एक लाख रुपये जमा किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना का नाम महालक्ष्मी गारंटी होगा।

    राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के सभी संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के लाखों खाली पड़े पदों को सत्ता संभालने के तुरंत बाद भर दिये जायेंगे। उन्होंने यह भी वादा किया कि महान समाज सुधारक सावित्री बाई फुले के सम्मान में कामकाजी महिलाओं के लिए महाराष्ट्र के हर जिले में सावित्रीबाई छात्रावास स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के तुरंत बाद यह योजना लागू की जाएगी।