मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 6, 2024 7:32 अपराह्न

printer

कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने भाजपा पर चुनाव प्रचार को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया

 

कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने भाजपा पर चुनाव प्रचार को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा समझ गई है कि चुनाव में इस बार जनमत आई एन डी आई गठबंधन के पक्ष में आने जा रहा है। इस घबराहट में वह प्रचार को साम्प्रदायिक रंग दे रही है। कांग्रेस नेता आज मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग बदलाव के लिए कांग्रेस और उसके घोषणा पत्र का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के पास अपने पिछले दस वर्षों के शासन के बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला