दिसम्बर 14, 2025 7:08 पूर्वाह्न

printer

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल का उनके पैतृक जिले लातूर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का कल महाराष्ट्र में उनके पैतृक जिले लातूर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंदरे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। श्री पाटिल का शुक्रवार को निधन हो गया था।