कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री आज से रायबरेली व अमेठी में प्रचार की कमान संभालेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में राय बरेली संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान को गति देते हुए कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, हिमाचल प्रदेश से संबधित अमेठी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के एल शर्मा के पक्ष में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
Site Admin | मई 14, 2024 3:27 अपराह्न
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री आज से रायबरेली व अमेठी में प्रचार की कमान संभालेंगे
