फ़रवरी 13, 2026 12:45 अपराह्न

printer

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कन्हू चरण लेंका का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कन्हू चरण लेंका का आज सुबह भुवनेश्वर में निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। दिवंगत नेता ने पी.वी. नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में कृषि और बाद में रेल राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1988 से 1994 तक राज्यसभा में ओडिशा का प्रतिनिधित्व किया।

वे चौद्वार निर्वाचन क्षेत्र से चार बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने ओडिशा सरकार में मंत्री पद भी संभाले और ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। सभी दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।