मार्च 1, 2025 3:54 अपराह्न

printer

कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर मंथन का आज दूसरा दिन, विधायकों,2022 के प्रत्याशियों और पदाधिकारियों से रजनी पाटिल आज लेंगी सुझाव

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर आज मंथन का दूसरा दिन है।हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल आज दूसरे दिन भी शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में संगठन के गठन को लेकर बैठक करेगी।

 

आज रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक व 2022 में कांग्रेस के प्रत्याशी और कांग्रेस पदाधिकारियों से कार्यकारिणी को लेकर सुझाव लेंगी।जिसके बाद साढ़े तीन बजे रजनी पाटिल मीडिया को संबोधित करेंगी।

 

बीते कल रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्रियों से कार्यकारिणी के गठन को लेकर सुझाव लिये। सभी से चर्चा के बाद रजनी पाटिल दिल्ली में हाईकमान को रिपोर्ट सौंपेगी जिसके बाद नई कार्यकारिणी का ऐलान होगा।