कांग्रेस की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की भी सभा होगी, वहीं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राजद नेता तेजस्वी यादव भी मोर्चा संभालेंगे। आजसू पार्टी, जदयू, लोजपा रामविलास और वामदल भी प्रचार में अपना दम दिखाएंगे।
इधर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल आज रांची आएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि श्री वेणुगोपाल चुनाव को लेकर नियुक्त पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
इधर राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ी सफलता मिलेगी।