भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस का इतिहास उन सभी ताकतों को बढ़ावा देने का रहा है जो कमजोर भारत चाहते हैं। श्री नड्डा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस कथित टिप्पणी पर आपत्ति व्यक्त की, कि वह भाजपा, आरएसएस और इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं। श्री नड्डा ने आरोप लगाया कि सत्ता के लिए कांग्रेस का लालच देश की अखंडता से समझौता करना और लोगों के विश्वास को धोखा देना है। उन्होंने कहा कि देश की जनता समझदार है और वह श्री राहुल गांधी और उनकी विचारधारा को हमेशा खारिज करेगी।
Site Admin | जनवरी 15, 2025 7:05 अपराह्न
कांग्रेस का इतिहास उन सभी ताकतों को बढ़ावा देने का रहा है जो कमजोर भारत चाहते हैं- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा