मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 29, 2024 9:39 अपराह्न

printer

कांग्रेस कार्य समिति ने मौजूदा राजनीतिक स्थितियों पर चर्चा के लिए नई दिल्ली में की बैठक

कांग्रेस कार्य समिति ने मौजूदा राजनीतिक स्थितियों पर चर्चा के लिए आज नई दिल्ली में बैठक की। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों सहित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि समिति ने ब्लॉकों और जिलों में पार्टी के चुनावी प्रदर्शन और उसके संगठनात्मक मामलों से संबंधित मामलों को देखने के लिए आंतरिक समितियों का गठन का निर्णय लिया है। पार्टी ने दिसंबर में बेलगावी में महात्मा गांधी के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षता की 100वीं वर्षगांठ मनाने का भी फैसला किया है। कांग्रेस कार्य समिति ने एक प्रस्ताव में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को दिए गए निर्णायक जनादेश के लिए झारखंड के लोगों को धन्यवाद दिया है।

इससे पहले कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में अपने शुरूआती संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव परिणामों से तुरंत सीखने और संगठनात्मक स्तर पर सभी कमियों को दूर करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने पार्टी नेताओं से अनुशासन का सख्ती से पालन करने और हर परिस्थिति में एकजुट रहने का भी आग्रह किया।

बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पी.चिदंबरम भी मौजूद थे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला