मई 2, 2024 2:10 अपराह्न

printer

कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल बिहार में लालटेन युग वापस लाना चाहते हैं: वरिष्ठ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल बिहार में लालटेन युग वापस लाना चाहते हैं। सारण संसदीय क्षेत्र के छपरा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण, धर्म और संविधान के नाम पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए समर्पित हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में देश को 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना देंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला