मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 15, 2025 1:24 अपराह्न

printer

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज नई दिल्ली में पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल सहित अन्य नेता भी उपस्थित थे।

श्री खड़गे ने कहा कि पार्टी का नया मुख्यालय लोकतंत्र, राष्ट्रवाद, धर्मनिरपेक्षता, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर निर्मित किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का नया मुख्यालय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140 वर्ष पुराने गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी मुख्यालय महात्मा गांधी, सरदार वल्लभाई पटेल, पंडित जवाहरलाल नेहरू और अन्य पार्टी नेताओं के आदर्शों को दर्शाता है।