मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 4, 2024 8:42 अपराह्न

printer

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव के नतीजों को जनता और लोकतंत्र की जीत बताया

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव के नतीजों को जनता और लोकतंत्र की जीत बताया है। आज नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में श्री खरगे ने कहा कि जनता ने इस चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि वे लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। श्री खरगे ने कहा कि भारत जोडो न्‍याय यात्रा ने कांग्रेस के साथ लाखों लोगों को जोडा ह‍ै।

पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी ने इस अवसर पर कहा कि यह चुनाव न सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी के विरूद्ध था बल्कि कई एजेन्सियों के विरूद्ध भी था। उन्‍होंने कहा कि इन संस्‍थानों को भाजपा नियंत्रित कर रही है। श्री राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव संविधान को बचाने के लिए था। उन्‍होंने कहा कि लोगों ने सर्वसम्मित से और स्‍पष्‍ट रूप से बता दिया है कि वे भारतीय जनता पार्टी को देश चलाते हुए नहीं देखना चाहते। श्री गांधी ने कहा कि यह भाजपा के लिए बडा संदेश है। उन्‍होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी कल इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के साथ एक बैठक करेगी