कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज कर्नाटक में यादगीर जिले के गुरमितकल में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने देश में बढती कीमतों और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों के हित के बारे सोचती है। उन्होंने कहा कि आई.एन.डी.आई गठबंधन अगर केन्द्र में आता है तो हर परिवार की महिला को एक लाख रुपये दिया जाएगा। श्री खरगे 1972 से 2004 तक गुरमितकल विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक विधायक और राज्य के कैबिनेट मंत्री के तौर पर उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के हर गांव को बिजली से रोशन किया और गरीबों को जल, सडक और घर उपलब्ध कराए। उन्होंने कांग्रेस द्वारा सत्ता में आने पर संपत्ति फिर से मुसलमानों में बांटने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को खारीज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में ऐसा कुछ नहीं कहा गया है।