अप्रैल 3, 2024 1:54 अपराह्न

printer

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में शुरू किया घर-घर गारंटी अभियान

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में आज उत्‍तर पूर्वी दिल्‍ली संसदीय क्षेत्र में घर-घर गारंटी अभियान शुरू किया। उन्‍होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की।

उन्‍होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस सत्‍ता में आई, तो सरकारी कार्यालयों में रिक्त पद तत्‍काल भरे जाएंगे। उन्‍होंने यह भी वायदा किया कि यदि उनकी पार्टी ने चुनाव जीता तो पूरे देश में जातीय जनगणना कराई जाएगी। श्री खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने देशवासियों के कल्‍याण के लिए 25 गारंटी और पांच न्‍याय की घोषणा की है।