कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी प्रांत दक्षिण किवू में हिंसा बढ़ने से पिछले दो सप्ताह में पांच लाख से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं। यूनिसेफ ने कहा कि पहली दिसंबर से जारी हिंसा के कारण एक लाख से अधिक बच्चों को भी अपना घर छोड़ना पड़ा है। इनमें कुछ लोग सुरक्षा के लिए देश के अन्य क्षेत्रों में चले गये हैं जबकि कुछ लोगों ने पड़ोसी–देश बुरुंडी और रवांडा में शरण ली है।
यूनिसेफ ने तेजी से बढ़ती युद्ध की परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की है और सभी दलों से बच्चों की सुरक्षा तथा अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का पालन करने का आग्रह किया है। संयुक्त राष्ट्र संस्था ने बताया कि दो दिसंबर से जारी हिंसा में अब तक चार बच्चों सहित सैकड़ों लोग मारे गये हैं।