जनवरी 8, 2026 1:29 अपराह्न

printer

कांगो में जुड़वां पहाड़ी गोरिल्ला का हुआ जन्म

कांगो में जुड़वां पहाड़ी गोरिल्ला पैदा हुए हैं। इसे विलुप्‍त होती उप-प्रजाति के लिए बड़ी घटना बताया गया है। कम्युनिटी ट्रैकर्स ने बताया कि उन्होंने आज 22 साल की गोरिल्‍ला मां माफुको को नवजात बच्चों को गले लगाते हुए देखा। मां और उसके दोनों बच्चे स्वस्थ व सेहतमंद लग रहे हैं। कांगो के संघर्षरत हिस्से में विरुंगा में अफ्रीका का सबसे पुराना व सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। इसे 100 साल पहले पहाड़ी गोरिल्ला की रक्षा के लिए बनाया गया था। अभी जंगल में 1100 से भी कम गोरिल्‍ला बचे हैं। माना जाता है कि सभी पहाड़ी गोरिल्लो में लगभग एक प्रतिशत ही जुड़वा बच्‍चे होते हैं जबकि सटीक आंकड़े उपलब्‍ध नहीं हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला