अप्रैल 19, 2025 12:49 अपराह्न

printer

कांगो में आग लगने से नाव पलटने में 148 लोगों की मृत्‍यु

लोकतांत्रिक गणराज्‍य कांगो में मोटर से चलने वाली लकड़ी की एक नौका में आग लगने के बाद नाव पलटने से 148 लोगों की मृत्‍यु हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि नौका में महिलाओं और बच्‍चों सहित 500 यात्री सवार थे।

 

कांगो में नौका दुर्घटनाएं आम बात है। यहां गांवों के बीच आवाजाही के लिए पुरानी और लकड़ी की नौकाएं ही परिवहन का मुख्‍य साधन है। अक्‍सर इन नौकाओं में क्षमता से ज्‍यादा लोग सवार होते हैं।