सितम्बर 30, 2024 2:36 अपराह्न

printer

कसुपंटी निर्वाचन क्षेत्र के चियोग के समीप तलाई में पारंपरिक छिज मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ

कसुपंटी निर्वाचन क्षेत्र के चियोग के समीप तलाई में पारंपरिक छिज मेला बीते सांय बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिसमें सोनीपत के प्रसिद्ध पहलवान  पुष्पेन्द्र  ने चंडीगढ़ के नामी पहलवान आशीष को फाईनल में पराजित करके माली अपने नाम कर ली। माली विजेता पुष्पेन्द्र इंडियन नेवी में सेवारत हैं। जबकि छोटी माली ऊना के साहिल पंडित ने कांगड़ा के पारस को हराकर जीती । मेला समिति ने बड़ी माली के  डेढ लाख और छोटी माली के लिए 51 हजार का इनाम रखा गया था।  बड़ी माली का इनाम  प्रदेश आढ़ती संघ के प्रधान हरीश ठाकुर द्वारा प्रायोजित किया गया है। गौर रहे कि इस छिंज मेले का आन्नद लेने के लिए हर वर्ष हजारों की तादाद में लोगों का हजूम उमडता है। जिसमें  शिमला जिला के अलावा सीमा पर लगते सिरमौर व सोलन के लोग भाग लेते हैं।  

 

चियोग पंचायत के प्रधान दिनेश जागटा ने बताया कि देशू टिंबा की काली माता के नाम पर छिंज मेले का कालांतर से  असोज माह में आयोजन करते आ रहे  है। लोगों का विश्वास है कि काली माता के नाम पर आयोजित मेले से  किसी महामारी का प्रकोप न होकर सुख व खुशहाली का सूत्रपात होता है।

 

उन्होने बताया कि  छिंज मेला समिति द्वारा इस वर्ष डेढ लाख की माली रखी गई थी । इस छिंज मेले के आयोजन के लिए  असंख्य दानी सज्जनों ने अपना अंशदान किया गया है । बताया कि  इस छिंज के आयोजन पर करीब दस लाख का खर्च आ जाता है । प्रधान दिनेश जागटा ने प्रदेश सरकार से इस पारंपरिक मेले को जिला स्तरीय दर्जा देने का आग्रह किया गया है ।